1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ऑस्ट्रेलिया कोच ने बताया दूसरे टेस्ट में क्या होगी प्लेइंग इलेवन, पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया कोच ने बताया दूसरे टेस्ट में क्या होगी प्लेइंग इलेवन, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऑस्ट्रेलिया कोच ने बताया दूसरे टेस्ट में क्या होगी प्लेइंग इलेवन, पढ़ें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है। यह मुकाबला मेलबर्न सिटी के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इसको लेकर ऑस्ट्रेलियाई कोच ने एक संकेत दिए हैं कि दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी। ऑस्ट्रेलिया इस समय सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट में बिना किसी बदलाव के साथ उतरेगी, क्योंकि वे भारत के खिलाफ 2-0 से बढ़त बनाना चाहते हैं। एमसीजी ब्लॉकबस्टर के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ एडिलेड में आठ विकेट की शानदार जीत हासिल करने वाली टीम के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे।

आपको बता दें कि सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ग्रोइन इंजरी की वजह से अभी भी टीम से बाहर ही हैं, जबकि सीन एबॉट भी अभी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। तो ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई कोच ने यह घोषणा की है।

लैंगर ने कहा – ” मैं अंतिम मैच के बाद इस टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग को बदलने के लिए एक बहुत साहसी व्यक्ति बनूंगा। अगर अगले कुछ दिन में कुछ गड़बड़ नहीं होता है तो फिर हम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरेंगे। ”

पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन में जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरोन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लयोन और जोश हेजलवुड शामिल थे।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को लेकर लैंगर ने कहा – ” 30 हजार लोग भी खाली स्टेडियम से अच्छे हैं। ये अद्भुत स्टेडियम है। ”

इससे पहल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ाकर 30,000 की थी। टेस्ट में के एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 30,000 दर्शक मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...