1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. AUS vs IND: त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारत को हराया

AUS vs IND: त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारत को हराया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
AUS vs IND: त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारत को हराया

ऑस्ट्रलिया और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 11 रनों से हराया। स्मृति मंधाना की तूफानी फिफ्टी के बावजूद भारतीय महिला टीम टी-20 इंटरनेशनल त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल हार गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाए और भारत के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रलिया की तरफ से बेथ मूने ने नाबाद 71 रनों की पारी खेली। तो वहीं रेचेल हायन्स ने आखिरी ओवर में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 7 गेंद पर 18 रन बनाए।

जवाब में भारतीय महिला टीम 20 ओवर में 144 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया को 35 गेंदों में 41 रन बनाने थे और उसके सात विकेट बाकी थे, लेकिन अगले 29 रन बनाने में ही पूरी टीम आउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेस जोनासन ने अपने करियर की बेस्ट गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 12 रन देकर 5 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया टीम ने 11 रन से यह मैच जीत लिया और इस जीत के साथ ही सीरीज भी अपने नाम की।

भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 37 गेंदों पर 66 रन की बेहतरीन पारी खेली। स्मृति की बल्लेबाजी के दौरान लग रहा था कि भारत यह मैच जीत जाएगा, लेकिन उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया और सारे मैच का रूख ही पलट गया। भारत की तरफ से गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...