1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Aus Open: 21 साल की केनिन बनी पहली बार ग्रैंड स्लैम विजेता

Aus Open: 21 साल की केनिन बनी पहली बार ग्रैंड स्लैम विजेता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Aus Open: 21 साल की केनिन बनी पहली बार ग्रैंड स्लैम विजेता

21 साल की केनिन ने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में केनिन ने वर्ल्ड नंबर-32 मुगुरुजा को 4-6, 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। यह मुकाबला पूरे 2 घंटे 3 मिनट तक चला। पहले सेट में हार मिलने के बाद केनिन ने बाद के दो सेटो में अपना खेल शानदार तरीके से बदलते हुए दोनों सेट अपने नाम किया।

इससे पहले केनिन साल 2018 में पहले और साल 2019 में दूसरे दौर में ही बहार हो गई थी। लेकिन इस साल केनिन टूर्नामेंट के शुरूआत से ही एक लय में नजर आई। बता दे कि, केनिन पिछले 12 साल में सबसे युवा ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम जीतने वाली चैम्पियन हैं।

मैच के बाद केनिन ने कहा, ‘मैं मुगुरुजा को बधाई देती हूं। यह शानदार मैच रहा, उम्मीद है कि आगे आप और फाइनल खेलो। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आज मेरा सपना हकीकत में बदल गया। मैं काफी भावुक हूं,सपने सच होते हैं, मेरा भी हुआ है। जिन्होंने मेरा समर्थन किया खासकर मेरे पिता की मैं शुक्रगुजार हूं’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...