एनटीपीसी विंध्याचल के उमंग भवन में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शामिल होकर जेम 2026 की बालिकाओं से आत्मीय संवाद किया।
कार्यक्रम में संजीब कुमार साहा (परियोजना प्रमुख, विंध्याचल), ए.जे. राजकुमार (महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण), रूमा दे शर्मा (मानव संसाधन प्रमुख) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और कलेक्टर गौरव बेनल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी सहभागिता की।
मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ सहज और प्रेरणादायी संवाद करते हुए उनके आत्मविश्वास, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को अपने सपनों को दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ पूरा करना चाहिए।
डॉ. मोहन यादव ने एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं के शिक्षा, जागरूकता और व्यक्तित्व विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इसे एक प्रभावी सामाजिक पहल बताया।
गौरतलब है कि बालिका सशक्तिकरण अभियान एनटीपीसी की एक महत्वपूर्ण सामाजिक योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।