1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. एशिया टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिपः भारत ने कज़ाकस्तान को हराकर जीत के साथ किया आगाज

एशिया टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिपः भारत ने कज़ाकस्तान को हराकर जीत के साथ किया आगाज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एशिया टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिपः भारत ने कज़ाकस्तान को हराकर जीत के साथ किया आगाज

एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत ने कज़ाकस्तान को हराकर जीत के साथ आगाज किया है। किदाम्बी श्रीकांत की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहले ग्रुप मैच में कजाख्स्तान को 4-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश की अपनी उम्मीदों का बढा लिया है। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत के अलावा लक्ष्य सेन और शुभांकर डे ने अपने अपने एकल मुकाबले आसानी से जीते।

श्रीकांत और दमित्री पनारिन के बीच 23 मिनट तक चले इस मुकाबले में श्रीकांत ने 21-10, 21-7 से जीत हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ सेन ने आर्थर नियाजोव को 21 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 21-8 से हराया। तो विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत और चिराग शेट्टी को युगल वर्ग में कजाख्स्तान के नियाजोव और पनारिन के हाथों 21-18, 16-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन दूसरे युगल वर्ग में एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने कजाखस्तान के कुलमातोव और निकिता ब्राजिन को 21-14, 21-8 से हराया। चार साल पहले कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम को ग्रुप ए में इंडोनेशिया और मेजबान फिलीपीन के साथ रखा गया था लेकिन चीन और हांगकांग के नहीं खेलने से ड्रॉ फिर से निकाला गया।

भारत को ग्रुप बी में मलेशिया और कजाखस्तान के साथ रखा गया है। शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। अब भारत गुरुवार को मलेशिया के साथ खेलागा। जबकि भारतीय महिला टीम कोरोना वायरस के डर से अपना दौरा रद्द कर दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...