1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के मिडिल आर्डर को उखाड़ फेंका, आधी टीम पहुंची पवेलियन

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के मिडिल आर्डर को उखाड़ फेंका, आधी टीम पहुंची पवेलियन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के मिडिल आर्डर को उखाड़ फेंका, आधी टीम पहुंची पवेलियन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पहला डे-नाईट टेस्ट चल रहा है। पहले सेशन में बुमराह की शानदार गेंदबाजी के बाद दूसरे सेशन में रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी। एक के बाद एक तीन विकेट लेकर अश्विन ने मैच में भारत को अहम बढ़त दिलाई है।

टी-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया के महज 92 रनों पर पांच विकेट गिर चुके हैं। दूसरा सेशन पूरी तरह से अश्विन के नाम रहा। अश्विन ने 11 ओवर की गेंदबाजी में स्मिथ समेत तीन अहम विकेट चटकाए।

लाबुशेन 103 गेंद में 46 रन बनाकर एक तरफ जमे हुए हैं, जबकि टिम पेन ने 9 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। अश्विन ने स्टीव स्मिथ को मात्र 1 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। स्मिथ के बाद ट्राविस हेड को भी अश्विन ने अपना शिकार बनाया। हेड ने 7 रन बनाए।

डेब्यू कर रहे कैमरून ग्रीन को भी अश्विन ने अपने जाल में फंसाते हुए 11 रन के स्कोर पर कोहली के हाथों कैच आउट करा दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...