रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सारीज का अंतिं टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां इंग्लैंड का संघर्ष जारी है। इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैंसला की। लेकिन शुरुआत शानदार नहीं रही। आपको बता दें कि सलामीं बल्लेबाजी करने आये जैक क्राउली और डोमिनिक सिबली जल्दी ही पवेलियन लौट गये। क्राउली ने 9 रन तो वहीं सिबली 2रन बनाकर पवेलियन चलते बनें। इन दोने बल्लेबाजों को भारतीय़ टीम के फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल ने अपने शिकार बनाया।
2⃣nd wicket in the innings
2⃣0⃣th wicket in Tests@akshar2026 strikes again as Zak Crawley gets out. 👍👍@Paytm #INDvENG #TeamIndiaFollow the match 👉 https://t.co/9KnAXjaKfb pic.twitter.com/f4JD04KzLB
— BCCI (@BCCI) March 4, 2021
जबकि मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आये कप्तान जो रुट को मोहम्मद सिराज पवेलियन की ओर रवाना कर दिया। ज़ॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहें हैं। वहां पिच की बात करें तो पिच एक बार फिर स्पिन गेंदबाजों का मदत कर रही है।
इस सीरीज का तीसरा मैच भारत ने दो ही दिन में अपने नाम कर लिया था। जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हुई थी। इशांत शर्मा ने मैच का पहला ओवर मेडन किया था। इस के शुरु होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि पिछले मैच में दोनो तरफ से बल्लेबाजी अच्छी नहीं हुई थी। इस दौरान कोहली ने आगे कहा कि दो दिन में टेस्ट मैच इसीलिए खत्म हुआ क्योंकि दोनों टीम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाई। अगर इंग्लैंड के 121 रन के जवाब में भारतीय टीम अच्छी बल्लेबाजी करती तो संभवत: ये टेस्ट मैच चार दिन तक जाता क्योंकि तब भारतीय टीम स्कोरबोर्ड पर ढेर सारे रन जोड़ने की कोशिश करती. लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
भारत अगर मैच जीत जाता है तो वह आईसीसी टेस्ट चैंपियन शिप में हिस्सा लेगा। भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी।