1. हिन्दी समाचार
  2. विचार पेज
  3. चंदन वन की कथा : स्वयं को अपडेट रखे और ज्ञान ग्रहण करते रहे वरना हो सकता है भारी नुकसान

चंदन वन की कथा : स्वयं को अपडेट रखे और ज्ञान ग्रहण करते रहे वरना हो सकता है भारी नुकसान

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

आज के समय में सबसे जरुरी है स्वयं को अपडेट रखना, आज इस युग में सबसे अधिक सम्मान अगर किसी का है तो वो है ज्ञानी का, ये ज्ञान की सदी है और हर चीज की जानकारी होने बड़ी जरुरी है।

आज के समय में कई बार ऐसा होता है की अमुक व्यक्ति कोई काम शुरू करता है लेकिन असफल हो जाता है। बाद में गौर करने पर पता चलता है की वो जानकारी के अभाव में शुरू किया गया था।

इसी जानकारी के अभाव में इंसान के कई काम असफल होते है। अगर जानकारी नहीं है तो सही अवसर का पता नहीं चल पाएगा और उसकी परख नहीं होने के कारण नुकसान उठाना पड़ेगा। इसी से सम्बंधित एक कथा प्रचलित है।

दरअसल एक राजा जंगल में शिकार करते हुए थक गया। उसे एक मजदूर ने शरण दे दी और उसकी अच्छी सेवा की। इसके बाद राजा उससे खुश हुआ और उसे एक चंदन का वन उपहार में दे दिया। अब वो तो मजदुर था और उसे तो बस लकड़ी काटकर बेचने की आदत थी। उसे तो बस थोड़ा सा धन मिल जाता और वो खुश हो जाता।

इसी कारण से वो रोज चंदन की लकड़ी काटता और उसे जलाकर उसका कोयला बजार में बेच आता। ऐसा करते करते उसने लगभग सारे पेड़ काट दिए लेकिन जब वो आखिरी पेड़ काटने गया तो उस दिन बारिश हो गई।

इसी कारण से वो लकड़ी नहीं काट पाया तो उसने सोचा की चलो आज कोयला नहीं तो लकड़ी ही बेच आये। लेकिन जैसे ही वो बाजार में गया चन्दन की सुगंध से पूरा बाजार महक उठा और उसे उतना धन मिला जितना उसे कभी कमाया ही नहीं था।

इस बात को जानकर उसे बहुत दुःख हुआ की देखो मैंने जानकारी के अभाव में सारे पेड़ काट दिए वरना उनकी लकड़ी बेच बेच कर दी मैं धनवान हो सकता था। इस पुरे प्रसंग में हमें एक सीख मिलती है की हमें बिना जानकारी के कोई भी काम नहीं करना चाहिए।

जब आप कोई भी काम करे तो उसकी जानकारी अवश्य करें वरना नुकसान होने की प्रबल आशंका रहती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...