1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के आलमारी से चुरा लेती हैं ये चीजें, शादी को लेकर भी किया था बड़ा खुलासा

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के आलमारी से चुरा लेती हैं ये चीजें, शादी को लेकर भी किया था बड़ा खुलासा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के आलमारी से चुरा लेती हैं ये चीजें, शादी को लेकर भी किया था बड़ा खुलासा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारती क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शनिवार को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शर्मा का जन्म आज के ही दिन साल  1988 में अयोध्या में हुआ था। अनुष्का ने  साल 2008 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से करियर की शुरुआत की थी। अनुष्का के पिता अजय शर्मा आर्मी से जुड़े हुए हैं, जबकि उनकी मां आशिमा हाउसवाइफ हैं।

साल 2017 में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की। कुछ दिनों पहले एक फैशन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों का खुलासा किया था। इस दौरान अनुष्का ने बताया था कि वो आज भी अपने पति की अलमारी से चीजें चुराती हैं। आइये जानते हैं वो क्या चुराती हैं।

आपको बता दें कि अपने इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया था कि मैंने विराट वॉर्डरोब से कपड़े लेकर इस्तेमाल किए हैं। मैंने उनके वॉर्डरोब से कई टी-शर्ट ली हैं। मैं कभी जैकेट लेती हूं तो कभी टी-शर्ट लेकर पहन लेती हूं। ये मैं इसलिए भी करती हूं क्योंकि विराट को खुद भी पसंद है कि मैं उनके कपड़े पहनूं।

उन्होने इंटरव्यू में आगे बताया था कि ‘मैं अगर विराट के कैप्टन वाले कपड़े भी पहन लूं तो भी उन्हें अच्छा लगता है। इसके साथ ही अनुष्का ने अपनी शादी को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि अपनी शादी में आखिर उन्होंने पिंक कलर का लहंगा क्यों नहीं पहना था। अनुष्का के मुताबिक, वो ट्रेंड फॉलो करने में विश्वास नहीं रखती हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में हुई थी। बाद में कपल ने भारत में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें अलग-अलग फील्ड की जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं।

आपको बता दें कि अनुष्का और विराट बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। अनुष्का जब बेंगलुरु में रहती थीं, तब उनके भाई कर्णेश और विराट की दोस्ती हुई थी, वे एक ही जगह क्रिकेट खेलने जाया करते थे।

उस वक्त विराट वहां रहकर क्रिकेट ट्रेनिंग लिया करते थे। धीरे-धीरे कर्णेश के साथ विराट घर पर आने लगे। इसी दौरान उनकी दोस्ती अनुष्का से भी हो गई थी और ये सब साथ में क्रिकेट भी खेला करते थे। दोनों पहली बार एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे और उसके बाद से ही कुछ मुलाकातों के बाद एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

इसके बाद साल 2013 में अष्का और विराट एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इन्हें विरुष्का के नाम से भी जाना जाता है। शादी से पहले अनुष्का विराट ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, कभी अपनी रिलेशनशिप को लेकर दोनों में से किसी ने भी खुलकर बात नहीं की थी।

शादी के करीब 3 साल बाद अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी, 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर विराट और बेटी संग फोटो शेयर करते हुए लिखा था- हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को ‘वामिका’ के आने से एक नया मुकाम मिला है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।

अनुष्का शर्मा के करियर की बात करें तो अब तक उन्होने रब ने बना दी जोड़ी, बैंड बाजा बारात, पीके, सुल्तान, ऐ दिल है मुश्किल, जब तक है जान, लेडीज वर्सेस रिकी बहल, दिल धड़कने दो, एनएच 10, संजू जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...