इटली के स्टार फुटबॉलर और 1982 विश्व कप विजेता पाओलो रॉसी का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। रॉसी फिलहाल आरएआई स्पोर्ट्स के साथ एक्सपर्ट के तौर पर जुड़ हुए थे।
आपको बता दें कि 1982 में गोल्डन बूट और गोल्डन बॉल जीतने वाले फुटबॉलर थे पाओलो रॉसी।
रॉसी ने जुवेंटस पर चार साल के दौरान दो सेरी ए खिताब, एक यूरोपीय कप और एक कोप्पा इटालिया जीता है। रॉसी ने इटालियन नेशनल टीम के लिए 1977-1986 तक कुल 20 गोल किए। 338 क्लब गेम्स में उन्होंने 134 गोल किए। पाओलो रॉसी को अपने समय सर्वश्रेष्ट बेस्ट फॉरवर्ड में गिना जाता था। रॉसी ने इटली के लिए 48 मैच खेले हैं।
पिछले महीने दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार 1986 विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत के नायक डिएगो माराडोना का निधन हो गया था।