1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. शिखर धवन के नाम एक और रिकॉर्ड, रोहित को पीछे छोड़ा

शिखर धवन के नाम एक और रिकॉर्ड, रोहित को पीछे छोड़ा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शिखर धवन के नाम एक और रिकॉर्ड, रोहित को पीछे छोड़ा

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ शिखर का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2020 का आज दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए।

दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने 78 रनों की शानदार पारी खेली। आईपीएल में यह धवन का 41वां अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

दरअसल, धवन ने अपने आईपीएल करियर का अपना 41वां अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही इस सीज़न में उनके नाम 603 रन हो गए। आईपीएल के एक सीज़न में धवन ने पहली बार 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले आईपीएल 2012 में उन्होंने सबसे ज्यादा 569 रन बनाए थे।

इसी के साथ धवन दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक सीज़न में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऋषभ पंत की बराबरी की है। आईपीएल 2018 में पंत ने भी छह फिफ्टी जड़ी थीं।

आईपीएल में धवन के नाम 5182 रन दर्ज हो गए हैं। वहीं, रोहित शर्मा के नाम 5162 रन दर्ज हैं। रोहित को पीछे छोड़ धवन ने ये भी खास कारनामा किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...