1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. सचिन तेंदुलकर के एक और दोस्त की कोरोना से मौत

सचिन तेंदुलकर के एक और दोस्त की कोरोना से मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सचिन तेंदुलकर के एक और दोस्त की कोरोना से मौत

सचिन तेंदुलकर के करीबी दोस्त विजय शिर्के का कोरोना से निधन हो गया है। विजय शिर्के कोरोना से पीड़ित थे जिसके चलते उन्होंने शनिवार को डीएम तोड़ दिया। सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली के साथ 80 के दशक में क्रिकेट खेल चुके शिर्के तेज गेंदबाज थे। इससे पहले सचिन के दोस्त अवी कदम की भी बीते अक्टूबर के महीने में कोरोना से मौत हो गई थी।

विजय शिर्के के निधन पर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट हुए लिखा – ” विजय शिर्के की आत्मा को शांति मिले। उसे मैं 15 साल की उम्र से जानता था। उसके साथ अद्भुत समय बिताया था। वो यादें हमेशा मेरे साथ जीवित रहेंगी। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ”

विनोद कांबली ने भी ट्वीट किया। अपनी पुरानी फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा – ” विजय शिर्के के निधन से बेहद दुखी हूं। मेरे शुरुआती जीवन में उनका योगदान अमूल्य रहा है। उनके परिवार को बहुत ताकत मिले और उनकी आत्मा को शांति मिले। ”

कुछ साल पहले ही शिर्के मुंबई से ठाणे शिफ्ट हुए थे। वह मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-17 कैंप में कोचिंग भी दे चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...