1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत के इन 6 खिलाड़ियों पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा, देंगे यह खास पुरस्कार

भारत के इन 6 खिलाड़ियों पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा, देंगे यह खास पुरस्कार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत के इन 6 खिलाड़ियों पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा, देंगे यह खास पुरस्कार

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया को बीच खेल गय़े बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में धूल चटाकर उसका गुरुर तोड़ दिया है। खास बात यह है कि अनुभवी खिलाड़ियों के चोटिल हो जाने के बाद भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में 2-1 से रौंद कर खिताब अपने नाम कर लिया था। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर खुशी होकर भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भारतीय टीम के 6 युवा खिलाड़ियों को महिंद्रा की थार SUB देने का एलान किया है।

आपको बता दें कि डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों को आनंद महिंद्रा की SUB दी जायेगी। इन खिलाड़ियों में शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, वॉशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। टेस्ट में डेब्यू करने के बाद सुंदर ने 62 और 22 रनों की पारी खेली थी और चार विकेट भी लिए थे। वहीं चौथी पारी में 328 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। गिल ने 148 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली थी।

इनके अलावा ठाकुर ने मैच में सात विकेट झटकने के अलावा पहली पारी में 67 रन बनाए थे। जबकि 29 वर्षीय नटराजन ने भी पहली पारी में तीन विकेट चटकाये थे। हालांकि नवदीप सैनी इस मैच में सफल नहीं रहे लेकिन चोटिल होने के बावजूद उन्होंने 5 ओवर डाले। जब ऋषभ पंत ने विजयी चौका लगाया तो सैनी दूसरे छोर पर खड़े थे। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आनंद महिंद्रा फिदा हो गये हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...