1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. अमिताभ बच्चन ने किया भारतीय महिला टीम का एलान, कोहली के बेटी के साथ इन खिलाड़ियों की बेटी को मिली जगह

अमिताभ बच्चन ने किया भारतीय महिला टीम का एलान, कोहली के बेटी के साथ इन खिलाड़ियों की बेटी को मिली जगह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमिताभ बच्चन ने किया भारतीय महिला टीम का एलान, कोहली के बेटी के साथ इन खिलाड़ियों की बेटी को मिली जगह

नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 11 जनवरी को पिता बनें हैं। जिसकी तस्वीरें शोसल मीडिया पर काफी वाय़रल हो रहीं हैं। विराट कोहली के घर लक्ष्मीं ने जन्म लिया है। जिसपर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीटर के माध्यम से कोहली को बधाई दिया, और साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भविष्य भी बता दिय़ा है। आपको बता दें भारतीय टीम में खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के अनुसार किया जाता है। लेकिन अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के बेटियों की एक खास टीम तैयार कर दी है। आईये जानते हैं, बिग बी ने अपनी टीम में किस खिलाड़ी के बेटी को जगह दिया है।

बिग बी के अनुसार फ्यूचर महिला टीम की कप्तान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी बनी हैं। जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को दिल्ली में हुआ था। इसके बाद बिग बी ने विराट कोहली के बेटी को टीम में जगह दिया है, जिसका जन्म 11 जनवरी को हुआ है। इस टीम में सलामीं बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा की बेटी को जगह मिली है।

वहीं ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर रविंद्र जडेजा की बेटी को जगह दिय़ा गया है। जिसका जन्म 8 जून 2017 को हुआ था। विकेट कीपर के तौर पर ऋद्धिमान साहा की दूसरी बेटी अनवी साहा को रखा गया है। जिसका जन्म साल 2011 में हुआ था। वहीं सीमर के तौर पर टी नटराजन की बेटी को जगह मिला है, जिसका जन्म नवंबर 2020 में हुआ था। दूसरे तेज गेंदबाज के तौर पर उमेश यादव की बेटी को जगह मिला है। तीसरे सीमर के तौर पर शमीं की बेटी को जगह दिया गया है।

टीम में दो स्पीनर को भी जग दी गई है, जिसमें अश्विन की बेटी आद्या और हरभजन की बेटी का नाम शामिल है। टी-20 स्पेशलिस्ट के तौर पर सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया को जगह मिली है। वहीं टेस्ट बल्लेबाज के तौर पर अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की बेटी को टीम में शामिल किया गय़ा है। जबकि एक दिवसीय मैच में सलामीं बल्लेबाज के तौर पर गौतम गंभीर की बेटी आजीन और अनाइजा को जगह दी गई है। ये थी अमिताभ बच्चन की फ्यूचर महिला टीम जो अंतिम एकादश में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...