1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. अमेरिका के दिग्गज गोल्फर सैंडर्स का 86 साल की उम्र में हुआ निधन

अमेरिका के दिग्गज गोल्फर सैंडर्स का 86 साल की उम्र में हुआ निधन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिका के दिग्गज गोल्फर सैंडर्स का 86 साल की उम्र में हुआ निधन

रविवार को अमेरिका के पूर्व दिग्गज पेशेवेर गोल्फर डग सैंडर्स का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। बता दे, साल 1956 में कनाडा ओपन सहित डग सैंडर्स ने अपने करिअर में 20 खिताब जीते। इतना ही नहीं पीजीए टूर पर सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से सैंडर्स एक रहे।

बताते चले अमेरिका के डग सैंडर्स गोल्फ जगत में ‘पीकॉक ऑफ द फेयरवेज’ के नाम से मशहूर थे। सैंडर्स मेजर चैंपियनशिप में चार बार उप विजेता रहे जिसमें 1970 की ब्रिटिश ओपन चैंपियनशिप भी शामिल है जहां वह काफी करीब से खिताब से चूक गए थे।

उन्होंने इसके अलावा सीनियर चैंपियंस टूर पर भी 218 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपने खुद के टूर्नामेंट डग सैंडर्स सेलिब्रिटी क्लासिक की भी मेजबानी की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...