1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विवेकानंद जयंती पर निकाली रैली

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विवेकानंद जयंती पर निकाली रैली

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विवेकानंद जयंती पर निकाली रैली

काशीपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद जयंती के मौके पर नगर में रैली का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से काशीपुर नगर में रैली निकाली और लोगो को विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने विवेकानंद जयंती को 12 जनवरी से 23 जयंती सुभाष चंद्र बोस जयंती तक युवा पखवाड़े के रूप में मानते हुए लोगो को जोड़ा जाएगा। इस दौरान एबीवीपी के नैनीताल विभाग सह संयोजक सौरभ चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने लोगो को एकजुट करने ओर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

काशीपुर में आयोजित रैली एबीवीपी कार्यकर्ताओ द्वारा चीमा चौराहा, माता मंदिर रोड, नगर निगम रोड, तहसील मार्ग से होते हुए रैली रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई।

आपको बता दें कि देशभर में स्वामी विवेकानंद की जयंती 157वीं जयंती मनाई जा रही है। स्वामी विवेकानंद जयंती पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बता दें कि विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...