1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. अजिंक्य रहाणे का टीम में होना हमेशा फायदेमंद – शिखर धवन

अजिंक्य रहाणे का टीम में होना हमेशा फायदेमंद – शिखर धवन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अजिंक्य रहाणे का टीम में होना हमेशा फायदेमंद – शिखर धवन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ शिखर धवन ने अजिंक्य रहाणे की तारीफ में कहा कि अजिंक्य रहाणे का टीम में रहना हमेशा फायदेमंद होता है।

शिखर धवन ने कहा – ” हां, जाहिर बात है कि उनके रहने से मुझे फ्री होकर खेलने का मौका मिलता है। वह मिडिल के ओवरों में स्थिरता लेकर आते हैं और आरसीबी के खिलाफ उन्होंने ऐसी ही एक पारी खेली। वह जब भी टीम में रहते हैं तो यह टीम के लिए हमेशा अच्छा रहता है। वह जब दूसरे छोर पर रहते हैं तो मैं फ्री होकर खेल सकता हूं। ”

आपको बता दें कि दिल्ली इस साल अच्छे फॉर्म में है और अभी दूसरे पायदान पर है। दिल्ली का आज मुकाबला मुंबई से होना है जो टीम आज जीतेगी आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। दिल्ली के लिए शिखर धवन ने काफी अच्छी बल्लेबाज़ी की है।

इस सीजन में वह लगातार दो शतकों की मदद से 525 रन बना चुके हैं। अपनी फॉर्म को लेकर धवन ने कहा, “मैं बीते चार साल से हर सीजन 500 से ज्यादा रन बना रहा हूं, इसलिए सभी सर्वश्रेष्ठ हैं, लेकिन इस सीजन मैंने दो शतक भी लगाए हैं और दो बार शून्य पर भी आउट हुआ हूं, जो मैंने पहले कभी नहीं किया। लेकिन मेरे लिए अहम बात यह है कि मैं अपनी फॉर्म जारी रखूं और अपनी टीम की मदद करूं। मेरे लिए सभी सीजन अच्छे होते हैं। मैं हमेशा जुनून से खेलता हूं। “

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...