1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज जीतकर न्यूज़ीलैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरे नंबर पर, भारत को लगा झटका, पढ़ें

वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज जीतकर न्यूज़ीलैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरे नंबर पर, भारत को लगा झटका, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज जीतकर न्यूज़ीलैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरे नंबर पर, भारत को लगा झटका, पढ़ें

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज जीतकर न्यूज़ीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए दहाड़ लगा दी है। न्यूज़ीलैंड ने दोनों टेस्ट मैचों में वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराकर सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया। दूसरे मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम ने एक पारी और 12 रनों से जीत दर्ज की।

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के साथ ही न्यूज़ीलैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है। न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड और भारत को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर कब्ज़ा कर लिया है। न्यूज़ीलैंड के अभी 116 अंक हैं।

आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में न्यूज़ीलैंड के 116 अंक हो गए हैं। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की टीमें अब संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। भारतीय टीम अभी 114 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है।

ताजा पॉइंट्स टेबल के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के 116.461 और न्यूज़ीलैंड के 116.375 अंक हैं। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज जीतती है तो भारत फिर से दूसरे पायदान पर या पहले पायदान पर आ सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...