1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. सीरीज जीतने के बाद भारत ने इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को दिय़ा खास तोहफा, हुई जमकर तारीफ

सीरीज जीतने के बाद भारत ने इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को दिय़ा खास तोहफा, हुई जमकर तारीफ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीरीज जीतने के बाद भारत ने इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को दिय़ा खास तोहफा, हुई जमकर तारीफ

रिपेर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली। इतना ही नहीं भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर उसकाघमंड भी तोड़ दिया है। जीत के बाद भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन को एक खास तोहफा भी दिया है। दरअसल, ब्रिसबेन टेस्ट में नाथन लॉयन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेला। जीत के बाद भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उनको साइन की हुई जर्सी दी।

ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भारत ने दशकों पुरने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया, साथ ही ऑस्ट्रेलिया का गुरुर भी मिट्टी में मिला दिया है। टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने गाबा मैदान पर तिरंगा भी फहराया। उसके बाद अजिंक्य रहाणे ने अजिंक्य रहाणे ने अपना 100 वां टेस्ट मैच खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लॉयन को साइन की हुई जर्सी दी। टी-शर्ट देते हुए रहाणे ने कहा, ‘उनके 100 टेस्ट मैच खेलने पर इंडियन टीम की तरफ से मैं उन्हें साइन की हुई जर्सी दे रहा हूं। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लॉयन 100 टेस्ट मैच में 399 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

भारत की तरफ से ये खास तोहफा दिये जाने के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने जमकर तारीफ की। लक्ष्मण ने ट्वाट करते हुए कहा कि एक शानदार खेल भावना टीम इंडिया ने दिखाया है। उनके 100वें टेस्ट मैच पर खास तोहफा देकर। यह खेल भावना का शानदार उदाहरण है। टीम इंडिया पहला टेस्ट मैच हारने के बाद सीरीज में जबर्दस्त वापसी करते हुए हराया। भारतीय टीम के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टीम इंडिया के कई प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...