1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. वार्नर के बाद अब ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी भी चोट के कारण हुआ बाहर

वार्नर के बाद अब ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी भी चोट के कारण हुआ बाहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वार्नर के बाद अब ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी भी चोट के कारण हुआ बाहर

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विल पुकोवस्की को इंडिया-ए के खिलाफ खेले गए पहले अभ्यास मैच के तीसरे और अंतिम दिन सिर में गेंद लग गई और फिर इसके बाद वह कनकशन का शिकार हो गए। पुकोवस्की को आस्ट्रेलिया-ए की पारी के 13वें ओवर के दौरान हेलमेट पर इंडिया-ए के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी का बाउंसर लगा और फिर वह सीधे जमीन पर गिर गए और रिटायर्ड हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम लौट गए।

इससे पहले टेस्ट मैच से डेविड वार्नर के बाहर होने की वजह से मुश्किल में फंसी ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और झटका लगा है।

टीम डॉक्टर जान ओर्चार्ड ने कहा – ” विल में कनकशन के हल्के लक्षण हैं लेकिन वह खुद बिना किसी सहायता के मैदान के बाहर गया। हमारे मेडिकल रूम में उनकी देखभाल की गई। वह स्टाफ, टीम के साथियों और फोन पर परिवार से आराम से बात कर रहे थे। वह आस्ट्रेलिया-ए टीम के साथ रहेंगे, लेकिन दूसरा अभ्यास मैच नहीं खेलेंगे। ”

पुकोवस्की का 17 दिसंबर से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में खेलना तय माना जा रहा है। इस मैच से वह टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने को तैयार हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...