1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मुंबई के खिलाफ जीत के बाद क्या बोले पंजाब के कप्तान केएल राहुल? पढ़े

मुंबई के खिलाफ जीत के बाद क्या बोले पंजाब के कप्तान केएल राहुल? पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुंबई के खिलाफ जीत के बाद क्या बोले पंजाब के कप्तान केएल राहुल? पढ़े

रविवार के मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 176 रन बनाए और किंग्स इलेवन पंजाब ने भी 20 ओवर में इतने ही रन बनाए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में किंग्स इलेवन ने पांच रन बनाए और मुंबई इंडियंस इतने ही रन बना सकी।

Image

इसके बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में गया जिसमें मुंबई इंडियंस ने 11 रन बनाए। पंजाब ने चार गेंदों में ही लक्ष्य हासिल करके इस रोमांचक मैच को जीता। इस जीत के बाद पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने राहत महसूस की और कहा कि इस जीत से उन्हें टूर्नामेंट में वापसी करने में मदद मिलेगी।

केएल राहुल होंगे किंग्स इलेवन पंजाब के नए कप्तान - ipl 2020 kl rahul will be the new captain of kings xi punjab - Sports Punjab Kesari

मैच के बाद राहुल ने कहा कि हमेशा ऐसा नहीं होता है इसलिए आप नहीं जानते कि इस तरह की स्थिति में संतुलित कैसे रहें। हमने हारे हुए मैचों में भी बढ़िया प्रदर्शन किया है। हम वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं और इस जीत से मदद मिलेगी। आप सुपर ओवर की तैयारी नहीं करते, कोई टीम सुपर ओवर के लिए तैयारी नहीं करती।

Image

राहुल ने यह भी कहा कि आपको अपने गेंदबाजी समूह पर भरोसा करना होगा और यह महत्वपूर्ण है कि आप उन्हें अपने ऊपर विश्वास करने दें। शमी न पहले ही निश्चय कर लिया था कि वह छह यॉर्कर करने की कोशिश करेंगे और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। हम अभी भी एक बार में एक मैच के बारे में सोच रहे हैं और जब आपने पहले सात में बहुत मैच नहीं जीते हैं, तो हर जीत आपको अच्छी लगती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...