1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पंजाब की जीत के बाद, कप्तान केएल राहुल ने किया बड़ा खुलासा, पढ़े

पंजाब की जीत के बाद, कप्तान केएल राहुल ने किया बड़ा खुलासा, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पंजाब की जीत के बाद, कप्तान केएल राहुल ने किया बड़ा खुलासा, पढ़े

किंग्स इलेवन पंजाब ने मंगलवार को आईपीएल के 38वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से मात दी। मैच के बाद पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा है कि उनकी टीम ने अंकतालिका में टॉप पर काबिज दोनों टीमों का हराने का लक्ष्य तय किया था। उन्होंने खुलासा किया कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछला मैच सुपर ओवर तक खिंचने के बाद वह रात भर सो नहीं पाए थे।

Nice to Finish in 19th Over, For Once: KL Rahul After KXIP Beat DC

राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के बाद कहा, ‘पिछले दो मैचों से पहले हमने अंकतालिका की टॉप की दोनों टीमों को हराने पर चर्चा की थी। मैं पिछले मैच के बाद सो नहीं पाया था। हमें उसे पहले ही समाप्त करना चाहिए था और उसे सुपर ओवर तक नहीं खींचना चाहिए था। उस मैच ने हमें विनम्र रहना सिखाया। खेल आखिर में हम सबसे बड़ा होता है।

MI vs KXIP 2020, IPL Match Report: Rahul Shines as Kings XI Punjab Beat Mumbai Indians in Second Super Over to Keep Playoff Hopes Alive | India.com cricket news | Dream11 IPL 2020

पंजाब ने उस मैच में डबल सुपर ओवर में मुंबई पर जीत दर्ज की थी। अब इस टीम ने शीर्ष पर काबिज दिल्ली को हराया। दिल्ली की टीम ने शिखर धवन के नाबाद 106 रन की बदौलत पांच विकेट पर 164 रन बनाए। पंजाब ने निकोलस पूरन के 53 रन की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Image

राहुल ने अपनी टीम के गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा, मोहम्मद शमी का पिछले मैच से आत्मविश्वास बढ़ा। वह हर अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में दो और डैथ ओवरों में एक ओवर किया। उसका छह यार्कर करना शानदार रहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...