1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2021 के सस्पेंड होने के बाद इस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा मिस कर रही हैं चहल की पत्नी धनाश्री, फोटो शेयर कर लिखी दिल की बात

IPL 2021 के सस्पेंड होने के बाद इस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा मिस कर रही हैं चहल की पत्नी धनाश्री, फोटो शेयर कर लिखी दिल की बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2021 के सस्पेंड होने के बाद इस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा मिस कर रही हैं चहल की पत्नी धनाश्री, फोटो शेयर कर लिखी दिल की बात

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल लीग को उस वक्त सस्पेंड कर दिया गया जब कोलकाता,हैदराबाद और चैन्नई की टीम के खिलाड़ियों में कोरोना वायरस की पुष्टी हुई। बॉयो बबल में खेले जाने वाले आईपीएल में भी कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक से हड़कंप मचा दिया। लीग के बचे आधे मैच से पहले ही सस्पेंड कर दिया गया। जिससे फैंस में काफी मायूसी है। इन सब के बीच हाल ही में RCB के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की वाइफ ने टीम के मेंबर्स के साथ फोटो शेयर कर अपनी दिल की बात लिखी। आइए आपको भी बताते हैं, कि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद धनाश्री वर्मा सबसे ज्यादा किसको मिस कर रही हैं।

युजवेंद्र चहल की वाइफ धनाश्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह अपने पति चहल, एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल के साथ नजर आ रही हैं। आईपीएल के दौरान की तस्वीरें शेयर कर उन्हें आरसीबी के प्लेयर्स की याद आ रही हैं। एबी और मैक्सवेल के साथ फोटो शेयर कर उन्होंने इस ग्रुप को ‘द 5 ए एम क्लब’ का नाम दिया और लिखा कि वह ‘बबल परिवार’ को याद करने वाली हैं।

धनाश्री के साथ उनके पति चहल भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस ने कमेंट किया कि, आखिरकार चहल को भी किसी फोटो में ले लिया। दरअसल, कुछ समय पहले चहल की वाइफ का डांस वीडियो अन्य प्लेयर्स के साथ वारयल हुआ था, जिसके बाद से फैंस उन्हें पति के साथ फोटो और वीडियो शेयर ना करने पर ट्रोल कर रहे थे।

पिछले साल यूएई में होने वाले लीग से लेकर इस साल तक धनाश्री वर्मा आरसीबी के हर मैच में अपने पति और उनकी टीम को चीयर करने जाती थीं। स्टैंड्स में बैठी उनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती थी। हंसती-मुस्कुराती रहने वाली धनाश्री इस बार 1 मैच के दौरान इमोशनल भी हो गई थी। 18 अप्रैल के चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेले गए मैच में युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट अपने नाम किए थे। ये आईपीएल के इस सीजन में उनके पहले विकेट थे, जिस देखकर उनकी वाइफ अपने आंसू रोक नहीं पाई थी।

विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ये सीजन काफी अच्छा जा रहा था। इस सीजन में कुल 7 मैचों में उन्होंने 5 में जीत दर्ज की थी और सिर्फ 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही वह प्वाइंट्स टेबल में नंबर 3 पर थी। आरसीबी को इस बार खिताब की दावेदार माना जा रहा था, लेकिन आईपीएल के स्थगित होने से उन्हें कुछ समय और इंतजार करना होगा।

बायो बबल में खेले जाने वाले मैच में भी कोरोना का दस्तक हो गया, जिसके बाद लीग को बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...