हैदराबाद के खिलाफ मैच हारने के बाद रोहित शर्मा काफी निराश लगे। उन्होंने कहा कि यह वो दिन है जिसे हम याद बिल्कुल नहीं रखना चाहेंगे, शायद हमारा इस सीजन का सबसे खराब प्रदर्शन। हम कुछ चीजों को आजमाना चाहते थे, लेकिन वो हमारे पक्ष में नहीं गई। हम जानते थे कि ओस इस मैच में एक बड़ा फैक्टर रहने वाली है और हम चाहते थे कि टॉस को हम जहन में ना रखें, लेकिन हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली।
रोहित शर्मा ने अपनी इंजरी अपडेट देते हुए कहा, मैं वापसी करके काफी खुश हूं, काफी टाइम हो गया। मैं अब आगे आने वालों मैचों में खेलने की तरफ देख रहा हूं, देखते हैं क्या होता है। मेरी हेमस्ट्रिंग की चोट एकदम ठीक है। उन्होंने पावरप्ले का सही इस्तेमाल किया और काफी अच्छे शॉट्स लगाए, जिसके चलते उनको काफी मदद मिली।
अगर आप पावरप्ले के अंदर विेकेट चटकाने में कामयाब होते हैं तो इससे सामने वाली टीम पर दबाव पड़ता है। दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच के बारे में कहा कि दिल्ली कैपटिल्स की टीम एक अच्छी टीम है और उनके खिलाफ खेलना एक चुनौती होगी।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाये। जवाब में 150 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने बिना विकेट गवाएं लक्ष्य को 17.1 ओवर में हासिल कर लिया। वॉर्नर ने नाबाद 58 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया। रिद्धिमान साहा ने नाबाद 45 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जड़ा।