1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पिता की मौत के बाद पहली बार बोले मोहम्मद सिराज – पिता के सपने पूरे करूंगा

पिता की मौत के बाद पहली बार बोले मोहम्मद सिराज – पिता के सपने पूरे करूंगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पिता की मौत के बाद पहली बार बोले मोहम्मद सिराज – पिता के सपने पूरे करूंगा

मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने अपने पिता को खो दिया। सिराज ने हालांकि ऐसे समय में भी टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में बने रहने का फैसला किया है। सिराज का कहना है कि उनका लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन करके अपने पिता के सपने को पूरा करना है।

सिराज ने अपनी माँ से बात की। उन्होंने कहा – ” मेरे पिता इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अब भी वह मेरे दिलों में है। मैंने अपनी मां से बात की और उन्होंने भी मुझे मेरे पिता के सपने के बारे में बताया और साथ ही मुझे भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। ”

सिराज ने विराट कोहली को लेकर कहा – ” ऐसे हालात में टीम के सदस्यों ने मुझे एक परिवार की तरह मदद की है। विराट कोहली भाई ने मुझे काफी प्रेरित किया और साथ ही उन्होंने मुझे मजबूत बने रहने और अपने पिता के सपने को पूरा करने को कहा। ”

बीसीसीआई ने सिराज से चर्चा कर उन्हें स्वदेश वापस लौटने का प्रस्ताव दिया था लेकिन सिराज ने इंकार कर दिया था। सिराज ने कहा था – ” मेरे लिए यह एक बहुत बड़ी क्षति है क्योंकि वह मेरे सबसे बड़े सपोर्टर थे। मेरे पिता का सपना था कि वह मुझे भारत के लिए खेलता हुआ देखे। अब मैं अपने पिता के सपने को पूरा करना चाहता हूं। “

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...