रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन के सस्पेंड होने के बाद विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने वतन लौटने ती तैयारी में जुट गये हैं। सोमवार को आईपीएल के 30वें मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी पॉजिटिव पाये गये थे। वहीं मंगलवार को भी हैदराबाद के विकेट कीपर ऋद्धिमान साहा भी संक्रमित पाये गये थे। जिसके बाद BCCI ने इस सीजन के बचे मैच को सस्पेंड करने का निर्णय ले लिया। आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी डेविड वार्नर के परिवार की तरफ से उनको वापस आने के लिए भेजे गए एक इमोशनल मैसेज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ऑस्ट्रेलियाई सलामीं बल्लेबाज इस समय दिल्ली में हैं। वार्नर की पत्नी और उनके तीन बच्चे बेसब्री से उनके घर वापस आने का इंतज़ार कर रहे हैं। वार्नर ने मैसेज की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी बेटियों ने लिखा है ” प्लीज डैडी, आप जल्दी से सीधे घर वापस आ जाओ। हम आपको बहुत याद करते हैं और आपसे बहुत प्यार करते हैं। इवी, इंडी इस्ला की ओर से ढेर सारा प्यार।”
View this post on Instagram
कोलकाता के दो, हैहराबाद के एक और चेन्नई के तीन खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद लीग के बाकी मैच सस्पेंड कर दिया गया। चेन्नई के लक्ष्मींपति बालाजी, सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा, कोलकाता धवल कुलकर्णी के साथ एक और खिलाड़ी का कोरोना पॉजिटिव आया था।
आपको बता दें कि डेविड वार्नर और दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए घर वापस जाने में भी मुश्किले हैं, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 15 मई तक भारत से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखे हैं। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि आईपीएल में शामिल हर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सुरक्षित घर वापस आए।