रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: IPL के इस सीजन का तीसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को खेला गया। इस मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को 10 रनों से मात दी। खास बात यह है कि हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी का न्योता पाकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने 187 रनों का स्कोर खड़ा किया।
Setting the tone for the season 👌🏼
Read all about our victorious start to the new campaign ⤵️#KKRHaiTaiyaar #SRHvKKR #IPL2021— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 11, 2021
बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की सलामीं जोड़ी नीतीश राणा और शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। गिल 15 रन पवेलियन चलते बनें। लेकिन दूसरे छोर पर खड़े नीतीश राणा तो कुछ और करना चाहते थे। राणा का साथ देने आये राहुल त्रिपाठी ने भी शानदार पारी खेली। नीतीश राणा ने अपने इस पारी के दौरान 56 गेंदो में 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 4 शनदार छक्के देखने को मिले। जबकि राहुल त्रिपाठी ने 53 रनों की अर्दशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले।
Our Southpaw landed all his strikes in last night’s bout 🥊@NitishRana_27 #KKRHaiTaiyaar #SRHvKKR #IPL2021 pic.twitter.com/Qjt3IAUVEm
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 12, 2021
बात करें नीतीश राणा की तो वो उभरते हुए भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होने इस सीजन के आगाज मैच में शानदार अर्दशतक जड़ बता दिया कि इस सीजन में उनका बल्ला कितना भूखा है। आपको बता दें कि राणा ने फिफ्टी पूरी करने के बाद खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने उंगली की रिंग दिखाई। कयास लगाया जा रहा है कि उन्होने ये पारी अपनी पत्नी सांची मारवाह को समर्पित की।

नीतीश राणा ने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अपनी पारी को अपने दिवंगत ससुर को समर्पित की थी। राणा ने उस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर 81 रन बनाए थे। उन्होंने अर्धशतक के बाद मैदान पर सुरिंदर नाम की टी-शर्ट दिखाई। राणा के ससुर का नाम सुरिंदर था, जिनका टूर्नामेंट के दौरान निधन हुआ था।
राणा के इस शानदार पारी से कोलकाता की टीम ने आगाज मैच में जीतकर दो अंक अपने खाते में डाल लिया है।