1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. सिडनी के बाद ब्रिसबेन में भी भारतीय खिलाड़ियों के साथ की गई ये गंदी हरकत

सिडनी के बाद ब्रिसबेन में भी भारतीय खिलाड़ियों के साथ की गई ये गंदी हरकत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सिडनी के बाद ब्रिसबेन में भी भारतीय खिलाड़ियों के साथ की गई ये गंदी हरकत

नई दिल्ली: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर शुक्रवार से खेला जा रहा है। सिडनी टेस्ट की यादें यहां भी ताजा होती हुई दिख रही हैं। सिडनी टेस्ट की तरह ब्रिसबेन में भी मोहम्मद सिराज पर कुछ दर्शकों ने अभद्र टिप्पणी की। इतना ही नहीं मिली जानकारी के अनुसार टेस्ट डेब्यू कर रहे वाशिंगटन सुंदर के लिए भी अभद्र टिप्पणी की गई। इससे पहले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला गया था। वहां मौजूद दर्शकों ने सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की थी।

जिसके बाद इसपर काफी विवाद भी हुआ और मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। आपको बता दें कि सीराज ने अंपायर से इसकी शिकायत भी की थी। जिसके बाद 6 दर्शकों को पुलिस ने स्टेडियम से बाहर कर दिया था। सिडनी की ही तरह ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर सिराज और वाशिंगटन के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

ब्रिसबेन टेस्ट मैच के पहले दिन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्नस लाबुशेन ने 108 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा मैथ्यू वेड ने 45 रनों का योगदान दिया। कैमरोन ग्रीन 28 और पेन 38 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। मैथ्यू वेड ने 45 रनों की पारी खेली थी। भारत की ओर से टी नटराजन ने दो, जबकि मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट अपने नाम किये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...