रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया है। बुधवार को भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक कर्नाटक में भर्ती कोविड-19 से संक्रमित एक मरीज के लिए रेमडेसिवर इंजेक्शन तलाश रहे थे।
Thank you my brother 🙏🙏..may god bless you with more strength https://t.co/pPtxniRpDU
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 12, 2021
हरभजन के ट्वीट बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीटर पर ही हरभजन को आश्वस्त किया कि इंजेक्शन जल्दी ही पहुंच जाएगा। सोनू ने ट्वीट किया कि, ‘भज्जी… जल्द ही पहुंचा दिया जाएगा। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना के किसी रिश्तेदार के लिए सोनू सूद ने ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की थी।
Bhaji…Wil be delivered ☑️ https://t.co/oZeljSBEN3
— sonu sood (@SonuSood) May 12, 2021
सोनू सूद द्वारा मदद का भरोसा मिलने के बाद हरभजन सिंह ने बॉलीवुड अभिनेता की दिल खोलकर तारीफ की। हरभजन ने इस पर जवाब दिया, ‘शुक्रिया मेरे भाई… ईश्वर तुम्हें और शक्ति दे।’ हरभजन ने इस ट्वीट के जरिए अपना शुक्रिया अदा किया। सोनू सूद की अकसर उनके फैंस और फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर तारीफ करते रहते हैं।
देश में कोरोना की स्थिति को देखें तो पिछले 24 घंटे 3 लाख 62 हजार नये मामले सामने आये हैं। इस दौरान 4120 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। यह लगातार चौथा दिन है, जब देश में कोरोना के चार लाख से कम केस आए हैं। हालांकि, मौतों का आंकड़ा एक बार फिर चार हजार के पार हो गया है। देश में एक्टिव केसों की संख्या मौजूदा वक्त में 37 लाख से ज्यादा हो गया है।