रिपोर्ट: सत्य़म दुबे
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के अंतिम मैच के चौथे दिन का खेल बारिस ने बिगाड़ दिया है। ब्रिसबेन में लगातार बारिस के कारण मैच दोबारा शुरु नहीं हो पाया, जिसके बाद अंपायरों ने जल्दी ही स्टंम्प का एलान कर दिया। 328 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के चार रन है।
भारतीय टीम को मंगलवार को पांचवे दिन सीरीज अपने नाम करने के लिए 324 रनों के विशाल लक्ष्य को पाना होगा। जबकि दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसको सीरीज अपने नाम करने के लिए 10 विकेट की दरकार है। मैच की स्थिति को देंखे तो अभी दोनो टीमें चार मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर है।
भारतीय टीम के खेल के इस तरीके से दुनियां के क्रिकेट दिग्गजों ने तारीफ की है। इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि भारतीय टीम के पास काफी मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है। आपको बता दें कि माइकल वॉन ने सीरीज शुरु होने से पहले ही भविष्यवाणीं कर दी थी, कि ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज के चारों मैच में जीत दर्ज करेंगी। लेकिन सीरीज का अंतिम मैच आते-आते अपने विचार बदल लिए हैं।
माइकल वॉन ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के चोट लगने के बावजूद भी खिलाड़ियों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। वॉन ने आगे कहा कि चोटिल खिलाड़ियों के बाद भी भारतीय टीम ने शानदार कैरेक्टर दर्शाया है और इसका पूरा श्रेय बेंच स्ट्रेंथ को जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के पास एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित भी कर दिखाया है।
पहली पारी में भारतीय टीम ने 186 रन पर 6 विकेट गंवा दिये थे, जिससे लग रहा था कि भारतीयटीम जल्द ही घुटने टेंक देगी और ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा रनों की बढ़त मिलेगी। लेकिन वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर पारी आगे बढ़ाते हुए सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर दी। जिससे टीम का स्कोर 300 के पार पहुंच गय़ा। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े और उनकी काफी तारीफ भी हर तरफ देखने को मिल रही है।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 294 रन बनाया, जिससे उसकी बढ़त 328 रनों की हो गई है।
भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी खेलते हुए बिना किसी नुकसान के 4 रन हांसिल भी कर लिए हैं।