नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैस लीग में उस वक्त एक नया मंजर देखने को मिला, जब एक बल्लेबाज ने बीच मैदान में ही ग्लेन मैक्सवेल को गले लगाकर रोने लगा। दरअसल, हुआ ये कि शुक्रवार को मेलबर्न स्टॉर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच बिग बैस लीग का एक मैच खेला गया। जिसमें मेलबर्न स्टार्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को 111 रनों से मात देकर मैच अपने नाम कर लिया।
इस मैच में मेलबर्न की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर रहे। फ्लेचर ने 49 गेंदों में नाबाद 89 रन की तबड़तोड़ पारी खेली। वहीं कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने 37 रनों का योगदान दिया। जबकि कार्टराइट ने भी 17 गेंदों में 30 रनों की धुआंधार पारी खेली।
Andre Fletcher in #BBL10 before today:
Runs: 99
Average: 12.38
Fours: 12
Sixes: 5
Strike-rate: 117.86Andre Fletcher today:
Runs: 89*
Balls: 49
Fours: 8
Sixes: 4
Strike-rate: 181.63Look how much his return to form means to him and his captain ❤pic.twitter.com/SERCiHdjWR
— Wisden (@WisdenCricket) January 15, 2021
मेलबर्न स्टॉर्स के गेंदबाजी की बात करें तो लेग स्पिनर एडम जंपा ने कहर बरपाती गेंदबाजी करते हुए महज 17 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया। जिससे एडिलेट स्ट्राइकर्स मैच गंवा बैठी। इस मैच के दौरान भावुक लम्हा देखने को मिला। मेलबर्न स्टार्स की बल्लेबाजी खत्म होते ही 89 रनों की पारी खेलने वाले आंद्रे फ्लेचर अपने कप्तान ग्लेन मैक्सवेल से लिपटकर रोते हुए दिखाई दिये। जिसके बाद वहां का भावुक लम्हा देखने को मिला।
आपको बता दें कि आंद्रे फ्लेचर शानदार पारी खेलकर पैवेलियन लौटे तो वो कप्तान ग्लेन मैक्सवेल से गले मिले और भावुक नजर आए। जिसके बाद कप्तान मैक्सवेल ने उनकी पीठ थपथपाई। बिग बैश में कमेंट्री कर रहे पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा भी ये तस्वीर देख भावुक हो गए। लारा ने कमेंट्री के दौरान कहा, ‘आप ये देख सकते हैं कि फ्लेचर के लिए सभी खिलाड़ी कितने खुश हैं। ये तस्वीर बेहतरीन है।
फ्लेचर की इस बेहतरीन पारी के लिए उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिसके बाद जब फ्लेचर से उनके भावुक होने की वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया कि कप्तान मैक्सवेल उनकी पारी के लिए बेहद खुश थे। फ्लेचर ने आगे कहा कि मैक्सवेल ने बताया कि वो मुझे बहुत प्यार करते हैं। इसके बाद फ्लेचर ने ब्रायन लारा का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस बल्लेबाज को खराब फॉर्म से उबरने में मदद की।