1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पिता और भाई को खोने के बाद इस खिलाड़ी का भारतीय टीम में हुआ चयन, जानकारी मिलते ही भावुक होकर कही ये बात

पिता और भाई को खोने के बाद इस खिलाड़ी का भारतीय टीम में हुआ चयन, जानकारी मिलते ही भावुक होकर कही ये बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पिता और भाई को खोने के बाद इस खिलाड़ी का भारतीय टीम में हुआ चयन, जानकारी मिलते ही भावुक होकर कही ये बात

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल में अपनी प्रतिभा निभाने वाले खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिल रही है। इस साल के आईपीएल में राजस्थान की तरफ से खेलते हुए तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। चेतन के इसी प्रदर्शन का नतीजा है कि अगले महीने श्रीलंका दौरा करेगी। टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी। जिसके लिए चेतन सगारिया का चयन किया गया है।

आपको बता दें कि पिछले महीने चेतन सकारिया के पिता का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। टीम में चयनित होने की जानकारी चेतन को हुई तो वो भावुक हो गये। इस दौरान चेतन ने कहा कि ‘काश! मेरे पापा ये दिन देखने के लिए जिंदा होते।’ चेतन सकारिया ने एक अखबार से बातचीत करते हुए कहा, ‘काश मेरे पापा यह दिन देखने के लिए यहां होते। वह चाहते थे कि मैं भारत के लिए खेलूं। मुझे आज उनकी बहुत याद आती है। भगवान ने मुझे एक साल में काफी उतार-चढ़ाव दिखाए हैं। यह अब तक एक बहुत ही इमोशनल सफर रहा है।’

चेतन ने आगे कहा कि, ‘मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया और एक महीने बाद मुझे एक बड़ा आईपीएल अनुबंध मिला। मैंने पिछले महीने अपने पिता को खो दिया था, और भगवान ने मुझे अब टीम इंडिया के लिए सेलेक्शन की खबर सुनाई है। मैं सात दिनों तक अस्पताल में था जब मेरे पिता अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे। यह एक अपूरणीय शून्य है। यह मेरे दिवंगत पिता और मेरी मां के लिए है, जिन्होंने मुझे अपना क्रिकेट जारी रखने की अनुमति दी।’

आपको बता दें चेतन सकारिया ने आईपीएल के इस सीजन  में 7 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, केएल राहुल, नीतीश राणा जैसे धुरंधरों को आउट करने का कमाल किया। चेतन सकारिया के लिए महेंद्र सिंह धोनी को आउट करना सबसे यादगार पल रहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...