1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के बाद RCB के लिए भी आई बुरी खबर, ये दो दिग्गज खिलाड़ी हुए IPL से बाहर

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के बाद RCB के लिए भी आई बुरी खबर, ये दो दिग्गज खिलाड़ी हुए IPL से बाहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के बाद RCB के लिए भी आई बुरी खबर, ये दो दिग्गज खिलाड़ी हुए IPL से बाहर

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना महामारी का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है, लोग अब भी संक्रमण से अपनी जान गंवा रहे हैं। इसी बीच आईपीएल से भी खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस लेने शुरु कर दिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ऐंड्रू टाय रविवार को निजी कारणों से स्वदेश लौट गए। इससे पहले इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर (हाथ की सर्जरी), बेन स्टोक्स (ऊंगली का फ्रेक्चर) और लियाम लिविंगस्टोन (बायो-बबल थकान) ने हटने का फैसला किया था। इसी कड़ी में अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी नाम जुड़ गया है।

आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी केन रिचर्डसन और एडम जाम्पा आईपीएल के इस सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। दोनो खिलाड़ियों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए ऑस्ट्रेलिया लौटने का फैसला किया है। दोनो खिलाड़ी अब इस सीजन के बाकी मैच नहीं खेल पायेंगे। आरसीबी मैनेजमेंट उनके फैसले का सम्मान करते हुए उन्हें पूरा सपोर्ट करने की घोषणा की है।

अडम जाम्पा की बात करें तो पिछले सीजन में आरसीबी के लिए तीन ही मैच खेले थे। इस दौरान उनके खाते में सिर्फ 2 विकेट आए। इससे पहले वह आईपीएल 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का हिस्सा थे। पुणे के लिए खेलते हुए जाम्पा ने 11 मैच में 19 विकेट चटकाए थे।

इस सीजन में सबसे शानदार खेल बैंगलोर का ही रहा है, शुरुआती चा मुकाबले में बैंगलोग ने जीत दर्ज की थी। रविवार को होने वाले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने बैंगलोर को मात देकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...