1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. अफगानिस्तान क्रिकेटर कार दुर्घटना का शिकार , हुई मौत

अफगानिस्तान क्रिकेटर कार दुर्घटना का शिकार , हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अफगानिस्तान क्रिकेटर कार दुर्घटना का शिकार , हुई मौत

अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए मंगलवार को बेहद दुखी करने वाली खबर आई। 29 साल के क्रिकेटर नजीब ताराकई का निधन हो गया। 2 अक्टूबर को ही नजीब एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे।

Image

जिसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इस खबर को मिलने के बाद से ही अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया आ रही है।

Image

पूर्व अफगानिस्तानी कप्तान मोहम्मद नबी ने ट्विटर पर अपने दोस्त के मौत पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने लिखा, यह वाकई दुख की खबर है कि हमने अपने दोस्त और बहुत ही अच्छे क्रिकेटर नजीब ताराकई को खो दिया।

वह दुर्घटना को बाद बुरी तरह से जख्मी होने के बाद संघर्ष कर रहे थे। उनके निधन ने हम सभी को स्तब्ध कर दिया और हमारे पास कुछ भी बोलने के लिए नहीं है। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदना है। उपरवाला उनकी आत्मा को शांति दे।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा गया, एसीबी और अफगानिस्तान क्रिकेट अपने बेहतरीन क्रिकेट के निधन पर बेहद दुखी है यह एक दिल तोड़ने वाली घटना है।

हमने एक बेहद आक्रामक ओपनर और बहुत ही बेहतरीन इंसान नजीब ताराकई को खो दिया। उन्होंने एक भयावह ट्राफिक एक्सिडेंट में जान गंवा दी और हम सभी को सदमें दे गए। अल्लाह उनके उपर अपनी नजर बनाए रखे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...