1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सूरजकुंड अतिक्रमण मामले में प्रशासन सख्त, पट्टों की पुनः जांच के निर्देश, कार्रवाई पर फिलहाल रोक

सूरजकुंड अतिक्रमण मामले में प्रशासन सख्त, पट्टों की पुनः जांच के निर्देश, कार्रवाई पर फिलहाल रोक

अतिक्रमण के मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि फिलहाल कार्रवाई यथावत रखी जाएगी और प्रभावित लोगों को कुछ समय दिया जाएगा। साथ ही जिन लोगों के पट्टे हैं, उनकी जांच एसडीएम के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए हैं।

By: Naredra 
Updated:
सूरजकुंड अतिक्रमण मामले में प्रशासन सख्त, पट्टों की पुनः जांच के निर्देश, कार्रवाई पर फिलहाल रोक

खंडवाः सूरजकुंड, चिड़िया मैदान सहित रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर क्षेत्रवासियों में बढ़ते आक्रोश के बीच सोमवार को कलेक्ट्रेट में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और प्रशासन के बीच विस्तृत चर्चा हुई।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव, भाजपा महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, वार्ड पार्षद संतोष सारवान, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए रेलवे की कार्रवाई पर आपत्ति जताई।

बैठक में मौजूद कलेक्टर ईशा गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण के मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि फिलहाल कार्रवाई यथावत रखी जाएगी और प्रभावित लोगों को कुछ समय दिया जाएगा। साथ ही जिन लोगों के पट्टे हैं, उनकी जांच एसडीएम के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं महापौर अमृता अमर यादव ने बताया कि कलेक्टर से चर्चा के बाद प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि अतिक्रमण के नाम पर रेलवे द्वारा की जा रही कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगाई जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में एक बार पुनः भूमि की नपती कराई जाएगी, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। बैठक के बाद क्षेत्रवासियों को कुछ राहत मिली है। फिलहाल मामले का अंतिम समाधान पुनः जांच और नपती के बाद ही सामने आएगा।

खंडवा से संवाददाता नितिन झवर की रिपोर्ट

 

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...