1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने फैंस से की कुछ अनोखी डिमांज, पोस्ट शेयर कर कही ये बात,पढ़ें

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने फैंस से की कुछ अनोखी डिमांज, पोस्ट शेयर कर कही ये बात,पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने फैंस से की कुछ अनोखी डिमांज, पोस्ट शेयर कर कही ये बात,पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा अपनी फोटो और वीडियो अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा का अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है। अपने बिंदास अंदाज की वजह से लोग उनके बारे में जाने के लिए उत्सुक रहते है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी फोटो पोस्ट करते हुए फैंस से एक बड़ी ही मज़ेदार डिमांड की है। सोनाक्षी बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल किया जाता है। सोनाक्षी को लेकर तरह-तरह के मीम्स बनाए जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


बॉलिवुड की कई फिल्म और डायलॉग्स भी उनकी तस्वीर के साथ मीम्स के रूप में शेयर किए जा रहे थे। वैसे सोनाक्षी अकेली नहीं हैं जिनके मीम्स बर्नी सैंडर्स के साथ बन रहे हैं।इससे पहले कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज के फोटोज के साथ बर्नी सैंडर्स की तस्वीर के मीम्स सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। अब इस बारे में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी एक फोटो शेयर कर एक मजेदार इच्छा जाहिर की है।

उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें वह शीशे के सामने अपने गालों पर दोनों हाथ रखे हुए हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘आप जानते हैं ना मुझे मीम्स से कितना प्यार है? इसलिए अपना मीम्स गेम शुरू करें! इस फोटो का प्रयोग कर मीम्स बनाएं और मुझे टैग करना ना भूलें! बता दें सोनाक्षी की इस फोटो पर फैंस भी कई मजेदार कॉमेंटस कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...