1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस सारा अली खान ने अलग अंदाज में गणतंत्र दिवस की बधाई दी, कहा- मेरा भारत महान

एक्ट्रेस सारा अली खान ने अलग अंदाज में गणतंत्र दिवस की बधाई दी, कहा- मेरा भारत महान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस सारा अली खान ने अलग अंदाज में गणतंत्र दिवस की बधाई दी, कहा- मेरा भारत महान

नई दिल्ली: एक्‍ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इंडस्‍ट्री की दिलकश एक्‍ट्रेसेस में शुमार की जाती है। आए दिन अपनी बोल्‍ड और ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सारा इनदिनों मालदीव में वेकेशन इंज्‍वॉय  किया और सोशल मीडिया पर लगातार तसवीरें शेयर कर रही हैं।

वही, देशभर में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया गया।  इस खास मौके पर हर कोई देशभक्ति में डूबा हुआ नजर आया। सोशल मीडिया पर हर कोई तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बॉलीवुड स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई दी। एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन की अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तसवीरों में सारा अली खान बेहद खूबशूरत नजर आ रही हैं। सारा की अदाएं वाकई देखने लायक है। इन तसवीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।


कैप्शन में लिखा, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद। मेरा भारत महान। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनके पोस्ट पर अब तक 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

वहीं, सारा हाल ही में उनकी फिल्म कुली नंबर वन रिलीज हुई है।  इस फिल्म में सारा अली खान के साथ वरुण धवन भी नजर आए थे।  जिसमें उन्होंमे अहम किरदार निभाया था।

इससे पहले सारा ने मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके अलावा उन्होंने मालदीव से अपना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें रस्सी के सहारे हवा में झूलते हुए एरियल योग करती दिखी थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...