1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. शानदार फॉर्म में चल रहे एबी डिविलियर्स की इंटरनेशनल क्रिकेट में होगी वापसी!, टीम के डायरेक्टर ने कहा ये बात

शानदार फॉर्म में चल रहे एबी डिविलियर्स की इंटरनेशनल क्रिकेट में होगी वापसी!, टीम के डायरेक्टर ने कहा ये बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शानदार फॉर्म में चल रहे एबी डिविलियर्स की इंटरनेशनल क्रिकेट में होगी वापसी!, टीम के डायरेक्टर ने कहा ये बात

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने बल्ले की धमक दिखा सकते हैं। डिविलियर्स अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन           दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर के बाद क्रिकेट डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ ने डिविलियर्स की वापसी के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि डिविलियर्स जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से वापसी करेंगे।

गुरुवार को ग्रीम स्मिथ ने ऐलान किया कि टीम अगले महीने वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट और 5 टी20 मैचों की सीरीजी खेलेगी। स्मिथ ने दौरे के ऐलान के साथ ही इशारा किया डिविलियर्स एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे।

उनके इस इशारे के बाद कैरेबियन क्रिकेट पोडकास्ट ने स्मिथ का बयान ट्वीट किया। ट्वीट के मुताबिक, क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ ने साउथ अफ्रीका के वेस्टइंडीज दौरे की पुष्टि की। स्मिथ के मुताबिक, साउथ अफ्रीकी टीम जून में 2 टेस्ट और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज जाएगी। साथ ही स्मिथ ने कहा कि उन्हें एबी डिविलियर्स, इमरान ताहिर और क्रिस मॉरिस की वापसी की उम्मीद है।

आपको बता दें कि स्मिथ से पहले मार्क बाउचर इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए एबी की वापसी के संकेत दे चुके हैं। मई 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास ले लिया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट मैचों में 50.66 की औसत से 8765 रन बनाए, जिसमें 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 278 रन है।

वहीं 228 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 53.50 की औसत से 9,577 रन बनाए। वनडे में उनके नाम 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 176 रन है। डिविलियर्स ने 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 26.12 की 1672 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...