साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलने वाले एबी डिविलियर्स ने टी-20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे कर लिए हैं। डिविलियर्स आठवें बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने 9000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।
टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। इस लिस्ट में विराट कोहली, कीरोन पोलार्ड और डेविड वार्नर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। एबी डिविलियर्स ने अबतक 323 मैचों में 150.28 के स्ट्राइक रेट से 9020 रन बनाए हैं। उन्होंने चार शतक और 66 अर्धशतक लगाए हैं।
टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 13,572 रन क्रिस गेल ने बनाए हैं। उनके बाद कीरोन पोलार्ड के नाम 10,425 रन हैं। डेविड वार्नर के नाम 9720 रन हैं। विराट कोहली 9331। मुंबई इंडियंस के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा इस लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं, जिनके नाम अभी टी20 क्रिकेट में 8,902 रन दर्ज हैं।
एबी डिविलियर्स 167 आईपीएल मैचों में 4758 रन बना चुके हैं। आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट 152 का है और उन्होंने तीन सेंचुरी और 37 हाफ सेंचुरी जड़ी है। डिविलियर्स ने इस सीजन खेले आईपीएल में अबतक 13 मैचों में 163.51 के स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार हाफसेंचुरी भी लगाई है।
एबी डिविलियर्स ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में 24 रन बनाए जिसके साथ ही वह इस ख़ास क्लब में शामिल हो गए।