रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: शुक्रवार को त्रिपुरा से सड़क सड़क हादसे का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। काफी लोगों से भरा एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 5 लोंगो ने अपनी जान गंवा दी है। वहीं 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हादसे कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जॉच शुरु कर दी है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के साथ ही इन राज्यों में भी कोरोना कहर, सचिन तेंदुलकर भी हुए संक्रमित
आपको बता दें कि बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता एक चुनावी रैली में गए थे। रैली खत्म होने के बाद वो पिकअप से वापस लौट रहे थे। इसी बीच नूतनबाजार के पास वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकरा। वाहन पेड़ से इतनी तेज टकराया कि वो गड्ढे में जा गिरा। 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया। इस घटना पर राज्य बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।
आपको बता दें कि 6 अप्रैल को त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल का चुनाव होना है। इस चुनाव के लिए 157 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चुनाव में कांग्रेस ही ऐसी अकेली पार्टी है, जो सभी 28 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही, वहीं अन्य पार्टियों की बात करें तो गठबंधन के साथ मैदान में हैं। त्रिपुरा से सटे असम में भी शनिवार को पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। शनिवार को असम में जारी मतदान के बीच 24.61 फीसदी मतदान हो चुका है।