
रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना महामारी देश को दिन पर दिन अपनी चपेट में लेता ही जा रहा है। इस महामारी की चपेट में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र है। महामारी दम तोड़ने से साथ ही एक बार फिर वापसी करता हुआ दिखाई दे रहा है। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों में 84 फीसदी ऑक़ड़े अकेले महाराष्ट्र से सामने आये हैं। इसके बाद पंजाब समेंत देश के 6 राज्य महामारी की भयंकर चपेट में हैं। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के साथ-साथ रैपिड एंटीजेन टेस्ट सख्ती शुरू हो गई है। आपको बता दें कि शनिवार को भारत रत्न सचिन तेंदुलकर भी महामारी से संक्रमित हो गये। इस बात की जामकारी खुद सचिन ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
India reports 62,258 new #COVID19 cases, 30,386 recoveries, and 291 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry.
Total cases: 1,19,08,910
Total recoveries: 1,12,95,023
Active cases: 4,52,647
Death toll: 1,61,240Total vaccination: 5,81,09,773 pic.twitter.com/CAvFAsMpPX
— ANI (@ANI) March 27, 2021
पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में 62,258 नये मामले सामने आये हैं। जबकि 30,386 लोग रिकवर हुए हैं। दुख की बात यह है कि 291 लोगों ने कोरोना महामारी से अपनी जान गंवाई है। कुल संक्रमितों के ऑकड़े को देखें तो अबतक देश में 1,19,08,910 लोग महामारी की चपेट में आयें हैं। वहीं 1,12,95,023 लोगों ने महामारी को मात दी है। मौजूदा वक्त में 4,52,647 लोग संक्रमित हैं। जबकि कोरोना महामारी से 1,61,240 की मौत हुई है।
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 27, 2021
महाराष्ट्र की बात करें तो नए कोरोना के मामलों में महाराष्ट्र की स्थिति सबसे भयावह है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,000 नए केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के हर दिन हज़ारो नए केस सामने आने के बाद बीड, परभणी और नांदेड़ में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने भी महाराष्ट्र के लिए कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी की है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ऑकड़े को देखें तो देश में अब तक 1 करोड़ 12 लाख 95 हजार 23 लोग महामारी को मात दे हैं, जबकि मौजूदा वक्त में 4 लाख 52 हजार 647 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 61 हजार 240 हो गई है। ICMAR की मानें तो, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 11,64,915 कोरोना जांच की गई है।
वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो शुक्रवार को भी वायरस की प्रकोप था, लगातार दूसरे दिन 1500 से अधिक नये मामले सामने आयें हैं। इस बिमारी से संक्रमित 9 लोंगो ने अपनी जान गंवाई है। यह ऑकड़ा पिछले 2 महीने में सबसे अधिक है। बात करें कर्नाटक की तो, शुक्रवार को कोविड-19 के 2,566 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,81,044 तक पहुंच गई।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस इस दौरान राज्य में कोविड-19 के 13 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,484 हो गई है। कर्नाटक में लगातार चौथे दिन 2,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को संक्रमण के 2,523 मामले दर्ज किए गए थे।