1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. 40 साल के हरभजन की खुली चुनौती : जिससे चाहे मुकाबला करवा लो

40 साल के हरभजन की खुली चुनौती : जिससे चाहे मुकाबला करवा लो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
40 साल के हरभजन की खुली चुनौती : जिससे चाहे मुकाबला करवा लो

इंडियन  स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि 22 सत्रों के बाद 40 साल की उम्र में भी कौशल के मामले में वह किसी से कम नहीं है। 

देश के लिए 103 टेस्ट और 236 एकदिवसीय खेलने वाले हरभजन ने कहा कि अगर आप उन युवा खिलाड़ियों से मेरी तुलना करना चाहते है तो आप जिसे सर्वश्रेष्ठ समझते है उसके साथ मेरा कौशल परीक्षण करवा लिजिए।

उन्होंने कहा की मैं भारत के लिए कम से कम 800 दिन तक मैदान पर उतरा हूं और मैंने इतना कुछ हासिल किया है जिसमें किसी की सहानुभूति की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैंने जीतना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है और अगर मैं नेट पर एक महीने में 2000 गेंद फेंकता हूं तो मेरे लिए यह काफी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...