फ्रांस के 21 वर्षीय फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे अब दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है। बता दे, साल 2018 के फीफा विश्व कप में चमकने के बाद इस खिलाड़ी को पेरिस सेंट-जर्मेन ने अपने साथ जोड़ लिया था। जिसके बाद अब CISE फुटबॉल ऑब्जर्वेटरी ने उनकी वैल्यू 259.2 मिलियन पाउंड (2490 करोड़ रुपये) आंकी गई है।
वहीं दूसरी तरफ अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 22 और पुर्तगाली नागरिकता के युवेंटस क्लब के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 70वें नंबर पर काबिज हैं। कोरोना के कारण खिलाड़ियों की वैल्यू पर पड़े असर को भी इसमें शामिल किया गया है।
ब्राजील के नेमार जूनियर 82.7 मिलियन पाउंड यानी करीब 794 करोड़ रुपये वैल्यू के साथ लिस्ट में 37वें नंबर पर काबिज हैं।
लियोनेस मेसी 100.1 मिलियन पाउंड यानी करीबन 961 करोड़ रुपये और रोनाल्डो की 60.8 मिलियन पाउंड (करीब 603 करोड़ रुपये) मानी गई है। टॉप-3 सबसे महंगे खिलाड़ियों में मैनचेस्टर सिटी के रहीम स्टर्लिंग दूसरे पायदान पर हैं, उनकी वैल्यू 194.7 मिलियन पाउंड (करीब 1869 करोड़ रुपए) आंकी गई। टॉप-5 खिलाड़ियों में एम्बाप्पे को छोड़कर शेष चारों खिलाड़ी इंग्लैंड के हैं।