भले ही आईपीएल बिना दर्शकों के खेला गया लेकिन प्रशंसकों ने लाइव क्रिकेट को काफी एन्जॉय किया है। ये इससे पता लगाया जा सकता है क्यूंकि पिछले साल की तुलना में इस साल आईपीएल को 28 फीसदी ज्यादा दर्शक मिले हैं। बॉयो बबल के बीच कोरोना में खेला गया आईपीएल अपने इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीजन बन गया है।
आईपीएल के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा – “आईपीएल ने हमेशा अपने प्रशंसकों के लिए एक विश्व स्तरीय खेल आयोजन प्रदान करने का प्रयास किया है। उन्होंने आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम इलेवन का शुक्रिया अदा किया। ”
ड्रीम 11 के टाइटल प्रायोजक के रूप में आने से फैंटेसी खेल के जरिये दर्शक बड़ी संख्या में इससे जुड़ गए। दर्शकों के बिना खेले गए टूर्नामेंट में चार बड़ी ‘वर्चुअल फैन वॉल’ बनाई गई थी, जिसमें चीयरलीडर्स के पहले से रिकार्ड किये गए वीडियो शामिल थे।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 156 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने रोहित की 68 रनों की पारी के दम पर यह लक्ष्य 18.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली।