नई दिल्ली : टीम इंडिया के गेंदबाज युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इतना ही नहीं उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग भी है। साथ ही अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियो अक्सर फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। उनकी फोटो और वीडियोज को फैंस बहुत पसंद करते हैं। अब धनश्री वर्मा का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा। इस वीडियो में धनश्री टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को डांस स्टेप सिखाती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोशल साइट पर बिहाइंड दा सीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली को हुक स्टेप सिखा रही हैं। वीडियो में विराट और धनश्री के अलावा आरसीबी के युजवेंद्र चहल, एबी डीविलियर्स, देवदत्त पडीक्कल, मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल भी दिखाई दे रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी मस्ती में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को धनश्री वर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।
बीते साल चहल ने धनश्री से की थी शादी
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने बीते साल 22 दिसंबर को धनश्री वर्मा से शादी की थी। धनश्री पेशे से डांसर, यू्ट्यूबर, कोरियोग्राफर और डेंटिस्ट हैं। उनके यूट्यूब चैनल के दो मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वह बॉलीवुड के गानों को रिक्रिएट करती हैं और लोगों को हिप-ह़ॉप की ट्रेनिंग भी देती हैं।