1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मजाक-मजाक में युजवेंद्र चहल का बना ‘मजाक’

मजाक-मजाक में युजवेंद्र चहल का बना ‘मजाक’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मजाक-मजाक में युजवेंद्र चहल का बना ‘मजाक’

वैसे तो भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल काफी चर्चाओं में बने रहते हैं। चाहे बात सोशल मीडीया की हो या फिर क्रिकेट मैदान की अक्सर हमने चहल को मस्ती करते हुए देखा है। लेकिन इस बार चहल का मजाक उन पर ही भारी पड़ गया और इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वेट ने उल्टे उनके मजे ले लिए।

https://www.instagram.com/p/B8N1LR8HLsk/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि इंग्लैंड महिला क्रिकेट की विस्फोटक बल्लेबाज डेनियल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह प्रैक्टिस के दौरान बड़े शॉट लगाती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेलबर्न में वापस आकर अच्छा लगा। इस तस्वीर पर युजवेंद्र चहल ने भी कॉमेंट किया। उन्होंने लिखा- 666666 और साथ में मजे लेने वाली इमोजी भी डाली। चहल यहां शायद मजाकिया अंदाज में कहना चाह रहे होंगे कि एक ओवर में सभी सिक्स लगाना।

चहल के कॉमेंट पर डेनियनल ने जवाब देते हुए कहा कि,  हां, अगर आप बोलिंग करें तो। इसके साथ ही उन्होंने भी इमोजी डाली। जिसके बाद क्रिकेट फैंस मानो चहल के पीछे ही पड़ गए। कुछ ने तो उनसे सवाल किया- भाई आप क्यों छेड़ते हो, जबकि आपको पता है कि जवाब करारा मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...