1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. शादी में जमकर नाचा कोरोना संक्रमित युवक, खिलाया अपने हाथों से लोगों को खाना, पूरा गांव चपेट में…

शादी में जमकर नाचा कोरोना संक्रमित युवक, खिलाया अपने हाथों से लोगों को खाना, पूरा गांव चपेट में…

By: Amit ranjan 
Updated:
शादी में जमकर नाचा कोरोना संक्रमित युवक, खिलाया अपने हाथों से लोगों को खाना, पूरा गांव चपेट में…

नई दिल्ली : कोरोना महामारी को लेकर सरकार लगातार लोगों को अलर्ट कर रही है, की आप सावधान रहें। अगर आपमें किसी तरह का कोरोना लक्षण हो तो, खुद को क्वारंटाइन कर लें। इसके साथ ही आप अपना टेस्टे कराने के साथ ही उन तमाम दवाईयों और काढ़ा को लें, जिसके लिए आपको कहा जाएं। हालांकि इन सभी बातों को दरकिनार कर एक युवक कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद भी गांव में घूमता रहा। और खुद के संक्रमण की बात छिपाई, जिससे गांव के ही 30 और लोग कोरोना से संक्रमित हो गये। जिनकी हालत गंभीर है।

इस खबर के सामने आने के बाद ही जिला प्रशासन को हुई तो पूरे गांव में रेड जोन घोषित कर सील कर दिया। अब गांव में बाहर और अंदर से आने जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी  है। पुलिस ने गांव के मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर सख्त पहरा लगा गया है और गांव में मुनादी करा दी गई है कि लोग अपने घरों के अंदर ही रहे बाहर न निकलें। साथ ही स्वास्थ विभाग डोर टू डोर जाकर लोगों का टेस्ट कर रही है। जिससे संक्रमित व्यक्ति का जल्द से जल्द इलाज किया जा सकें। ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के लुहरगुवा गांव का है। जहां पर एक शख्स की गलती का खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ा है।

निवाड़ी जिले के लुहरगुवा गांव का एक शख्स कोरोना पॉजिटिव होने के आठ दिन के बाद तक अपने आप को छुपाता रहा। इतना ही नहीं गांव में हुई एक शादी में शामिल होने के साथ साथ पूरे गांव भर में घूमता रहा। इस शख्स की वजह से गांव में तीन दर्जन से ज्यादा लोग अब कोरोना वायरस की चपेट में आ गए और कई हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं पुलिस ने संक्रमण फैलाने वाले युवक समेत गुपचुप शादी कराने वाले तीन लोगों पर भी मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के लुहरगुवा गांव का है, जहां पर गांव का एक 24 वर्षीय युवक की 27 अप्रैल 2021 को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद न तो इसने अपने आपको क्वारंटाइन किया गया और न ही इसके घर पर किसी प्रकार की सूचना चस्पा की गई, जिसके चलते कोरोना संक्रमित युवक न केवल गांव में बेखौफ घूमता रहा बल्कि गांव में 29 अप्रैल 2021 को गांव में एक शादी समारोह में आयोजित पंगत में भोजन परोसता रहा।

अगले दिन 30 अप्रैल को बारात में भी शामिल हुआ, जहां जमकर डांस करने के साथ ही वरमाला कार्यक्रम में स्टेज पर जाकर फोटो भी खिंचवाता रहा। शादी से लौटने के बाद फिर गांव में घूमता रहा, इस लापरवाही के बाद जब गांव में लोगों का बीमार होना शुरू हुआ तो जांच कराने के लिए लाइनें लग गई और बुधवार तक हुई 60 लोगों की जांच में 30 से  लोग संक्रमित पाए गए।

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के मुख्य रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर पहरा बिठा दिया गया है, साथ ही गांव में मुनादी करा दी गई है कि लोग अपने घरों के अंदर ही रहे बाहर न निकले। पुलिस ने संक्रमण फैलाने वाले युवक समेत तीन लोगों पर मामला भी दर्ज किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...