ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर एक्साइटेल (Excitel) ने यूजर्स के लिए एक जबरदस्त ऑफर की घोषणा की है।
जिसमें यूजर बिना किसी चार्ज के 3 महीने के लिए फ्री में हाई स्पीड इंटरनेट का मजा ले सकते हैं।
बीते दिनों धांसू ब्रॉडबैंड प्लान की घोषणा करने के बाद फेस्टिवल सीजन में एक्साइटेल ने यूजर्स के सामने एक और ऑफर रखा है।
इस ऑफर का नाम
#FullpeHalfFree है और इस ऑफर का वो लाभ उठा सकते हैं, जिन्होंने एक्साइटेल ब्रॉडबैंड का 6 महीने का प्लान लिया है।
यानी अगर आपने 6 महीने वाला प्लान लिया है तो आपको बाद के 3 महीने किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा।
आप 6 महीने के प्लान पर 9 महीने तक लाभ उठा सकेंगे।
यह ऑफर वैसे लोगों के लिए बेहद लाभकारी है, जो मंथली प्लान की बजाय 6 महीने या एक साल का प्लान लेते हैं।
वैसे यूजर को फायदा ही फायदा है। हालांकि, इस सुविधा का लाभ हर शहर के लोग नहीं उठा पाएंगे।
आइए, आपको बताते हैं कि किन शहर के लोग एक्साइटेल के इस एक्साइटिंग ऑफर का फायदा उठा सकते हैं और इसके लिए उन्हें क्या करना होगा।