1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. डेंगू फीवर में अगर आप लापरवाही करते हैं, तो ये आपके लिए जानलेवा हो सकता है; जानें इस बीमारी को दूर भगाने का कारगर उपाय

डेंगू फीवर में अगर आप लापरवाही करते हैं, तो ये आपके लिए जानलेवा हो सकता है; जानें इस बीमारी को दूर भगाने का कारगर उपाय

If you are careless in dengue fever, it can be fatal for you; कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच डेंगू (Dengue) लगातार अपना पैर पसार रहा है, जिसने अभी तक कई लोगों की जान भी ले ली। जानिए क्या है डेंगू से जल्द रिकवरी होने का तरीका।

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच डेंगू (Dengue) लगातार अपना पैर पसार रहा है, जिसने अभी तक कई लोगों की जान भी ले ली। आपको बता दें कि डेंगू एक तरह का वायरस है, जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। अगर आप डेंगू फीवर में लापरवाही करते हैं, तो ये आपके लिए जानलेवा हो सकता है। इसलिए आपको इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है।

डेंगू के लक्षण:

डेंगू फीवर में हाई फीवर, तेज सिरदर्द, थकान, सांस लेने में दिक्कत और उल्टी आने जैसी कई समस्याएं आपको हो सकती हैं। वहीं डेंगू का सबसे बुरा असर प्लेटलेट्स पर पड़ता है। इस बीमारी में प्लेटलेट्स लगातार घटने लगते हैं। डेंगू फीवर होने पर कुछ खास चीजों के सेवन से आपका फायदा मिलेगा।

जानें डेंगू से जल्दी रिकवरी के लिए आपको क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए:

पपीते के पत्ते का जूस

यह डेंगू फीवर में काफी कारगर है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा होती है। पपीते के पत्ते का जूस प्लेटलेट्स के लेवल को ठीक करता है। दिन में दो बार ये जूस पीने से रिकवरी तेज होगी।

वेजिटेबल जूस

ताजी सब्जियों और वेजिटेबल जूस का सेवन भी डेंगू फीवर में आपको फायदा पहुंचाएगा। विटामिन सी भरपूर सब्जियों का सेवन करें, इससे इम्युनिटी मजबूत होगी।

हर्बल चाय

आयुर्वेद के अनुसार, हर्बल चाय में मौजूद औषधीय गुण डेंगू बुखार में फायदा पहुंचाते हैं। इसमें दालचीनी और अदरक मिलाकर पीएं। इसमें तुलसी, काली मिर्च और लौंग भी मिला सकते हैं।

चिकन सूप

चिकन सूप पीना भी डेंगू बुखार में काफी फायदेमंद माना जाता है। ये सर्दी-खांसी की समस्या में राहत देता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है।

नीम के पत्ते का जूस

डेंगू के मरीजों को नीम के पत्ते का जूस पीने की सलाह दी जाती है। इसे पीने से संक्रमण को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

हल्दी दूध और आंवला जूस

हल्दी दूध पीना किसी भी तरह के फीवर में फायदेमंद माना जाता है। वहीं आंवला जूस में विटामिन-ए और सी की भरपूर मात्रा होती है और ये प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मददगार होता है।

इन चीजों से करें परहेज :

अधिक तेल और फ्राइड फूड्स न खाएं।

कैफीन, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, तीखी और चटपटी चीजें भी बिल्कुल न खाएं।

डेंगू के मरीजों को हाई फैट फूड्स से भी परहेज करना चाहिए।

ठंडी चीजें भी न खाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...