1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. यस बैंक के शेयर में उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक गिरा

यस बैंक के शेयर में उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक गिरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यस बैंक के शेयर में उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक गिरा

मार्च के दूसरे सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मुंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स सूचकांक में 1500 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इस दौर कोरोना वायरस के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरवाट देखने को मिली।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा करीब 30 प्रतिशत गिरकर 32.11 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। ऊर्जा बाजार में प्रमुख तेल उत्पादक देशों के बीच कीमतों को काबू में करने को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाने और इसके बाद प्रमुख निर्यातक सऊदी अरब द्वारा कीमत युद्ध छेड़ देने के चलते ये गिरावट आई।

बीएसई सेंसेक्स में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा और 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान 1515.01 अंकों या 4.03 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और 36,061.61 पर आ गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 417.05 अंक या 3.80 प्रतिशत टूट कर 10,572.40 पर आ गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...